मुज़फ्फरनगर: 23 दिन से लापता हुजेफा, मां-बाप की पुकार- जिंदा लाओ या आखिरी बार चेहरा दिखाओ, परिजनों का दर्द सुन छलक उठीं आंखें
खालापार निवासी 17 वर्षीय हुजेफा उर्फ मन्नू को लापता हुए 23 दिन बीत चुके हैं,लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। बेटे की तलाश में परिवार पूरी तरह टूट चुका है।परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में प्रभावी खोजबीन नहीं की।सोमवार को मां और बहनों का दर्द छलक पड़ा।उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा,“हमें हमारा हुजेफा चाहिए,चाहे वह जिंदा मिले या उसकी लाश।”