खंडवा नगर: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, टक्कर इतनी भीषण कि लोहे का पोल मुड़ गया
खंडवा-इंदौर रोड स्थित दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि लोहे का बिजली खंभा टेढ़ा हो गया, जबकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के दौरान कार में सवार दो लोगों के पैरों में चोट आई। घटना बुधवार सुबह 11 बजे की है