पटना ग्रामीण: राजद कार्यालय में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हुए शामिल
राजद कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय जनता दल के पंचायती राज प्रकोष्ठ के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। यह सम्मेलन पार्टी के संगठनात्मक मजबूती और जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने को लेकर की गई।