तहसील तुलसीपुर में अपर जिलाधिकारी ज्योति राय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागो से संबंधित कुल 60प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 1 शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।