टिब्बी: सालीवाला गांव में खेत की डिग्गी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, पसरा मातम
टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव सालीवाला में शनिवार सुबह एक हृदय विदारक हादसा हुआ, जहाँ खेत की डिग्गी में डूबने से दो युवकों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय रविंद्र कुमार मेघवाल और 19 वर्षीय शाहरुख खान ट्रैक्टर-टैंकर लेकर पौधों में पानी देने के लिए खेत पर गए थे। डिग्गी से पानी भरने के दौरान रविंद्र का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया।