शामली: शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव से 16 वर्षीय नाबालिग ने घर से नकदी लेकर गई, गांव के लड़के पर दर्ज हुआ मुकदमा
Shamli, Shamli | Jun 18, 2026 गुरूवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि 10 जून को उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में रखी नकदी लेकर बिना बताए चली गई है। व्यक्ति ने गांव के ही एक लड़के पर बेटी को बहला—फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया और बताया कि बेटी पहले भी कई बार घर से जा चुकी है, लेकिन इस बार अब तक नही लौटी।