सूरजपुर: शिवनंदनपुर में भाजपा की विशाल चुनावी सभा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मांगे समर्थन के वोट
शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को भाजपा की विशाल चुनावी आमसभा आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। सभा में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश जायसवाल एवं भाजपा समर्थित पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।