कुरावली: कुरावली में मजदूर दिवस पर गोष्ठी का आयोजन, श्रमिकों के शोषण और उत्पीड़न पर व्यक्त की गई चिंता
शुक्रवार को मजदूर दिवस पर फतेह जंगपुर अंडरपास के निकट राज मजदूर यूनियन द्वारा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में श्रमिकों के शोषण उत्पीड़न एवं आर्थिक तंगी पर वक्ताओं ने गहरी चिंता व्यक्त की। गोष्ठी में कामरेड महबूब ने कहा कि आज का दिन पूरे विश्व में मजदूर दिवस के रुप में मनाया जाता है।