बेगूसराय: बिहार दिवस की तैयारी के लिए कारगिल भवन में ADM की अध्यक्षता में बैठक हुई, कई बिंदुओं पर चर्चा
बिहार दिवस तैयारी को लेकर कारगिल भवन में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे एडीएम सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा हुई. इस मौके पर संबोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि बिहार दिवस का कार्यक्रम 22 मार्च एवं 23 मार्च को दो दिवसीय आयोजित किया जाएगा. इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया है.