बेगूसराय: मीरगंज से एक व्यक्ति 10 दिनों से लापता, परिजनों ने नगर थाने में दी गुमशुदगी की सूचना
नगर थाना क्षेत्र के मीरगंज बजरंग चौक निवासी दिलीप कुमार उर्फ मोती कुमार पिछले 10 दिनों से अपने घर से लापता हो गया है. इस संबंध में बड़ा भाई दीपक कुमार ने सोमवार की दोपहर 03:00 बजे नगर थाना में आवेदन देकर अपने भाई की बरामदगी के लिये गुहार लगाई है. इस संबंध में बड़ा भाई ने बताया कि दिलीप कुमार का उम्र 28 वर्ष कद 5.8 इंच रंग साँवला है.