कसडोल: जल संसाधन विभाग गिरौदपुरी द्वारा सेवा संकल्प के उपलक्ष्य में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्यक्रम आयोजित
कलश यात्रा ग्राम पंचायत भवन गिरौदपुरी से प्रारंभ होकर लोरिक बांध तालाब तक निकाली गई। कलश यात्रा में जल संसाधन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यात्रा के दौरान लोगों को जल के महत्व जल संरक्षण और जल स्रोतों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।