बदायूं: दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी जावेद को कोर्ट में पेश किया
Budaun, Budaun | Mar 22, 2024 शुक्रवार को बदायूं की थाना सिविल लाइंस पुलिस ने दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में आरोपी जावेद का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। उसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। आपको बता दे कि थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के सुंदरनगर बाबा कॉलोनी में मंगलवार को आयुष और आहान दो सगे भाइयों की उनके ही घर में छुरी मारकर हत्या कर दी थी।