झालरापाटन: सखी सेंटर पर महिला की आत्महत्या का मामला, परिजनों की तीन मांगों पर बनी सहमति, शव लेने को हुए तैयार
झालावाड़ के वन स्टॉप सखी सेंटर में एक महिला की आत्महत्या के मामले में गुरुवार दोपहर 1 बजे प्रशासन और परिजनों के बीच सहमति बन गई। तीसरे दौर की बातचीत के बाद प्रशासन ने परिजनों की तीन प्रमुख मांगें मान ली हैं, जिसमें सबसे प्रमुख मांग सखी सेंटर पर कार्रवाई भी शामिल है। जिसके बाद परिजन मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तैयार हो गए।