झालरापाटन: माधोपुर पुलिया के नीचे सैकड़ों चिड़ियों की मौत, स्वेलोज कैटेगरी के पक्षियों का पोस्टमार्टम के बाद होगा कारण स्पष्ट
झालरापाटन की माधोपुर पुलिया के नीचे बड़ी संख्या में चिड़ियों की मौत हो गई।चिड़ियों के मरने का सिलसिला बुधवार शाम से शुरू हुआ था।शुरुआत में 5-6 चिड़ियां मृत पाई गईं, जिसके बाद रात तक यह संख्या सैकड़ों में पहुंच गई।गुरुवार सुबह भी चिड़ियों की मौत हुई है।डॉ. सादिया खान ने गुरुवार दोपहर 12:00 बजे घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से सैंपल जुटाऐ हैं।