बेलागंज थाना क्षेत्र के टिकुली गांव में रिटायर्ड होमगार्ड जवान की हत्या के बाद से पुलिस लगातार गांव में कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने गुरुवार रात 8:00 बजे बताया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।