उदयपुर। शहर में मकर संक्रांति का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कहीं बच्चों और युवाओं द्वारा पतंग उड़ाने के आयोजन किए गए तो कहीं खेल गतिविधियों के तहत क्रिकेट मैच खेले गए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा।