प्रतापपुर: ग्राम रमकोला में जंगली भालू निकलने से लोगों में मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
तमोर पिंगला रेंज के ग्राम रमकोला में बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे एक जंगली भालू निकलकर गांव में लगे धान के खेत में विचरण कर रहा था। जिसे देखते ही गांव के लोगों में अफरातफरी माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा गया।