अम्बाला कैंटोनमेंट: इंटरनेट बंद होने की वजह से विद्यार्थी परेशान बोले पढ़ाई का हो रहा नुकसान
किसान आंदोलन के चलते इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है जिसका खामियाजा अंबाला के विद्यार्थियों को भुगतना पढ़ रहा है, विद्यार्थियों के अनुसार कुछ दिन बाद पेपर आने वाले हैं और इंटरनेट बंद होने की वजह से पढ़ाई नहीं हो पा रही वही सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि पेपर की तारीख नहीं बदलेगी लेकिन इंटरनेट की वजह से हमारी पढ़ाई बंद हो गई है।