अकोढ़ी गोला: दरिहट में मेधावी छात्र नीरज कुमार को मिला सम्मान, बिहार में 8वां स्थान प्राप्त कर बढ़ाया क्षेत्र का गौरव
डेहरी विधानसभा क्षेत्र के राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे अशोक कुमार जैन उच्च विद्यालय, दरिहाट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र नीरज कुमार को सम्मानित किया। अर्जुनबिगहा निवासी नीरज कुमार ने पूरे बिहार में 8वाँ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें सम्मानि