जोगापट्टी: शनिचरी व लौरिया थाना के सीमा पर मिला एक शनिचरी थाना क्षेत्र के युवक का शव क्षेत्र में फैली सन-सनी @
बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग के शनिचरी व लौरिया थाना के सीमा के बीच सड़क,किनारे झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सन-सनी फैल गई। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई। बता दे कि मृतक युवक की पहचान शनिचरी थाना क्षेत्र के स्वर्गीय झमन महतो के पुत्र चंदन महतो के रूप में की गई है।