गुना नगर: सीएमओ के बिना सूनी हुई गुना नगर पालिका, कर्मचारियों को वेतन के पड़े लाले, आक्रोशित कर्मचारियों ने अध्यक्ष को दिया ज्ञापन
गुना नगर पालिका में स्थाई सीएमओ ना होने से शासकीय कार्य प्रभावित हो रहे है। वहीं कर्मचारियों को भी इस महीने वेतन नहीं मिला है। 8 जून को नगर पालिका के कर्मचारियों ने अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता को कार्यालय में ज्ञापन दिया, समय पर वेतन देने की मांग की। अध्यक्ष ने कहा, तीन बार नियमित सीएमओ के लिए शासन को पत्र लिखा है निकाय के कई कर प्रभावित हो रहे हैं।