बूंदी: श्री गिरिराज गौशाला लोनावा लाखेरी में चारे और पानी के अभाव में नहीं हुई पशुओं की मौत
Bundi, Bundi | Jun 2, 2024 प्रभारी पशु चिकित्सालय इन्द्रगढ़ एवं लाखेरी ने श्री गिरीराज गौशाला लोनावा लाखेरी का भ्रमण कर पशुओं की मौत के बारे में जानकारी ली। जानकारी के दौरान पाया गया कि उम्रदराज एवं कमजोर होने के कारण तीन पशुओं की मौत हुई है।पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. आर.एल.मीणा ने बताया कि गौशाला में किसी भी प्रकार की चारा की कमी नहीं है, पशुओं के पानी पीने के खेल बनाई गई है।