मंझनपुर: बहादुरपुर गांव में बच्चों-बच्चों के मामूली विवाद में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बच्चों बच्चों के मामूली विवाद में पड़ोस के दबंगों ने युवक को जमकर पीट दिया है। बताया जा रहा है कि बच्चे आपस में विवाद कर रहे थे इसका जब विरोध करने युवक पहुंचा तो दबंगों ने हमला कर दिया जिससे उसको गंभीर चोटें आई है। उसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है वहीं इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।