दिनांक 23 जून को थाना भिटौली पर यह सूचना प्राप्त हुई की परसा खुर्द में एक व्यक्ति हाई टेंशन वायर पर चढ़ गया है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि दीनदयाल पुत्र रामप्रीत यादव जो परसा खुर्द का ही निवासी है जो नशे की हालत में हाई टेंशन तार पर चढ़ गया था।
उस समय विद्युत सप्लाई बाधित थी पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया गया किविद्युत सप्लाई रुकी रहे व्यक्ति जो दीनदयाल से वार्ता कर समझा बुझाकर कर पुलिस द्वारा नीचे उतारा गया तथा उसे सकुशल उसके परिवार को सुपुर्द किया गया साथ ही समुचित निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न करें। उपरोक्त प्रकरण मे अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा दी गयी बाईट 👇
Maharajganj, Uttar Pradesh | Jun 24, 2026