चूरू के सरदारशहर में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। कई दिनों की तेज गर्मी के बाद हुई बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।