लांजी: मालखेड़ी में रात्रि में जागरूकता अभियान: चौपाल लगाकर महिलाओं ने जल का दुरूपयोग न करने का संकल्प लिया
Lanji, Balaghat | May 19, 2025 जिला प्रशासन के निर्देशन में रातों में भी जागरूकता लाने के प्रयास निरंतर जारी है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद के विकासखण्ड समन्वयक सुशील बर्मन एवं संतोष नगपुरे के मार्गदर्शन में रात्रिकालीन समय में ग्राम मालखेड़ी जन अभियान से जुड़ी महिलाओं के द्वारा चौपाल लगाकर जल संवर्धन के संदेश प्रसारित किया गया। इस दौरान अनेक महिलाएं मौजूद रही।