सुपौल: मॉर्निंग वॉक पर महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी
Supaul, Supaul | Apr 18, 2026 सुपौल जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित वार्ड नंबर 11 का है, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला से बदमाशों ने चेन छीन ली। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता मीणा देवी शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे