सिरोही: 150 बालिकाओं को मिला व्यवसायिक प्रशिक्षण, ब्यूटी वेलनेस और आईटी में ले रहीं ऑन जॉब ट्रेनिंग, आत्मनिर्भर बनाने की पहल
सिरोही के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में 150 छात्राएं व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। यह पहल बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। स्कूल में ब्यूटी वेलनेस और सूचना प्रौद्योगिकी विषयों में नामांकित कुल 250 छात्राओं में से 150 इस प्रशिक्षण का लाभ उठा रही हैं।