बैरसिया: मिसरोद इलाके में दा मिड नाइट क्लब के बाहर एंट्री को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने बाउंसरों पर कार चढ़ाने की कोशिश की
Berasia, Bhopal | Jun 21, 2026 भोपाल के मिसरोद इलाके में दा मिड नाइट क्लब के बाहर एंट्री को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर बाउंसरों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। बाउंसर तो बच गए, लेकिन पास खड़ा उसका ही दोस्त वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।