केरेडारी: भीषण गर्मी में राहत: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस वितरण, लू से बचाव पर विशेष ज़ोर
भीषण गर्मी में राहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओआरएस वितरण, लू से बचाव पर विशेष जोर क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को राहत देने के लिए विशेष पहल शुरू की गई है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में ओपीडी में इलाज कराने आ रहे मरीजों को ओआरएस घोल उपलब्ध कराया जा रहा है।