हज़ारीबाग: हजारीबाग में झामुमो का बूथ सम्मेलन, संगठन मजबूत करने और SIR अभियान पर मंथन
हजारीबाग में झारखंड मुक्ति मोर्चा का जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय और महासचिव फागू बेसरा मुख्य रूप से मौजूद रहे।