किशनगंज: गदरेटा में स्कूल खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, चला पीला पंजा
जानकारी सोमवार शाम 5 बजे मिली केलवाड़ा थाना क्षेत्र के गदरेटा गांव स्थित राजकीय विद्यालय के खेल प्रांगण पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए रविवार को प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया गया कि विद्यालय के खेल मैदान की सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा लंबे समय से कब्जा कर रखा गया था।