अररिया: महिला थाना पुलिस ने यौन शोषण, मारपीट और गाली-गलौज के मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Apr 24, 2026 अररिया महिला थाना पुलिस ने यौन शोषण, मारपीट और गाली-गलौज के गंभीर मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के महल गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत उदा गांव, वार्ड संख्या 11 निवासी स्वर्गीय मोहम्मद जुम्मन के 55 वर्षीय बेटे मोहम्मद आबिद के रूप में हुई है।