परसिया: वार्ड चौदह में कुएं में मिला अधेड का शव
बीमारी से था परेशान, पुलिस पहंुची, शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परासिया के वार्ड क्रमांक चौदह में 55 साल के अधेड का शव कुएं में पाया गया। मृतक लखन चुरहे का शव उनके ही घर की चारदीवारी में बने कुएं में पाया गया। बुधवार सुबह आठ बजे शव को देखा गया था। साढे नौ बजे पुलिस ने नगर पालिका की टीम की मदद से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक लखन चुरहे पहले कपडे का व्यवसाय करते थे। बीमारी के चलते व्यवसाय उन्होने बंद कर दिया