अमरोहा: जमीनी विवाद के चलते गांव पतेई खालसा में बाप-बेटे में हुई पत्थरबाजी, वीडियो हुआ वायरल
Amroha, Amroha | Apr 26, 2024 अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में जमीनी विवाद को लेकर बाप-बेटे में जमकर मारपीट व पत्थरबाजी हो गई। किसी युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।