कारगिल भवन में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन-कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी.