हेरहंज: गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुर्गा मंडप में बैठक आयोजित
हेरहंज थाना सीमा से सटे बालूमाथ दुर्गा मंडप परिसर में सोमवार को गौ सम्मान अभियान सफल बनाने को लेकर गौ रक्षा समिति के जिला प्रभारी अरुण साव की अध्यक्षता में एक बैठक हुई ।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा एवं इसी दिन महामहिम राष्ट्रपति, पीएम, महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम अनुरोध पत्र भेजी जाएगी।