रायगढ़: रायगढ़ में नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी ने नदी किनारे बुलाकर डरा-धमकाकर की वारदात, पहले भी की थी छेड़छाड़, गिरफ्तार
दरअसल,21 जून को 14 साल की नाबालिग के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 20 जून की रात वह अपनी पत्नी के साथ एक शादी में गए थे। देर रात जब वे घर लौटे,उनकी बेटी घर पर नहीं थी। घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह अभिषेक टंडन के घर पर मिली।