अमानगंज: अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर, CMO ने बढ़ाया उत्साह
Amanganj, Panna | Jun 14, 2026 नगर परिषद अमानगंज द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें वार्ड 1 से 15 तक के उन सफाई कर्मचारियों को क्षमतावर्धन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जो पूर्व में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल नहीं हो सके थे।