खैरथल: शाहाबाद ग्राम पंचायत PHC को आवंटित भूमि से हटाने का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शाहाबाद ग्राम पंचायत क्षेत्र के प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवंटित भूमि को लेकर विवाद बढ़ गया है। रविवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 989 पर पिछले 40 से 45 वर्षों से रह रहे परिवारों ने जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने यथा स्थिति बनाए रखने और बेदखली रोकने की मांग की है।