रसड़ा कस्बे के लिए बुधवार का समय कुछ ज्यादा ही खास रहा, नगर के मशहूर दीपक टेलर की पत्नी चांदनी गुप्ता ने वाराणसी में आयोजित भव्य प्रतियोगिता में ‘मिस पूर्वांचल’ का ताज अपने नाम कर लिया। यूथ क्लब सोसायटी द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में चांदनी ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व से निर्णायकों को प्रभावित कर बाज़ी मारी।