सीतापुर: सिधौली में पानी से भरे गड्ढे में मिला घर से लापता 11 वर्षीय सीता रसोई निवासी बच्चे का शव, पुलिस तहकीकात में जुटी
जनपद के कमलापुर इलाके के सीता रसोई में रहने वाले 11 वर्ष के बच्चे का शव सन्दिग्ध अवस्था में सिधौली रेलवे स्टेशन के पास पानी से भरे हुए गड्ढे में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है पुलिस की तहकीकात भी जारी है।