धौरहरा: चपकहा गांव में जिओ व एयरटेल के खराब नेटवर्क को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष ने धरना शुरू किया
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले धौरहरा क्षेत्र के ग्राम चपकहा में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या को लेकर बुधवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धौरहरा ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार पाठक ने दोपहर करीब 3 बजे जानकारी देते बताया है कि जियो और एयरटेल के नेटवर्क पूरी तरह बाधित है जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।