बांसवाड़ा: राजतालाब थाना क्षेत्र में सूने मकानों में चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, मेडिकल कराया
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में राज तालाब थानाधिकारी सुहासी जैन के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर कि सूचना के आधार पर संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें मामले का खुलासा हुआ।गिरफ्तार आरोपी शक्तिसिंह व तेजपाल सिंह निवासी डूंगरपुर हैं। उन्होंने सुभाष नगर में चोरी सहित 7 अन्य सूने मकानों में ताले तोड़ने का प्रयास करना कबूला।