अलवर: अलवर के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में दमघोंटू हालात, नालों में केमिकल और हवा में जहर, जनस्वास्थ्य को खतरा
Alwar, Alwar | Nov 4, 2025 क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे बताया कि अलवर जिले के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति भयावह हो गई है। कई औद्योगिक इकाइयां बिना ट्रीटमेंट के केमिकलयुक्त पानी नालों में छोड़ रही हैं। जिससे नालों में गाढ़ा स्लज जम गया है और बदबू पूरे क्षेत्र में फैल गई है। इसके साथ ही एक फैक्ट्री परिसर से निकलता घना धुआं आस-पास के लोगों का दम घोट रहा ह