सैदपुर: देवकली में फोरलेन पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, स्कूल जा रहे मासूम समेत तीन लोग घायल, सर्विस लेन न होने से बढ़ रहे हादसे
रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के देवकली स्थित गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। देवकली कट के पास तेज रफ्तार सीमेंट लदी पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।