राजगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए बिजली समस्या को लेकर रविवार को दोपहर 3:00 बजे करीब पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी के नेतृत्व में राजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।