पथरिया: पथरिया कॉलेज में तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह कार्यक्रम संपन्न, नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दी नई शिक्षा नीति की जानकारी
पथरिया माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया में आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के उद्देश्य और विश्लेषणात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। नई शिक्षा नीति, महाविद्यालय की विभिन्न सुविधाओं, छात्रवृत्ति, एनएसएस, एनसीसी, खेल, परीक्षा प्रणाली की जानकारी दी गई।