सिरोही: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Sirohi, Sirohi | May 8, 2026 सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों एवं आमजन को साइबर फ्रॉड और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। थानाधिकारी कैलाशदान, एएसआई उदाराम एवं एएसआई देवाराम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पालड़ी एवं वेरा बिलपुर विद्यालय पहुंचकर अध्ययनरत विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए