हाथरस: अधिवक्ता और उसके भाई को दबंगों ने लोहे की सरिया से मारपीट कर किया घायल, शिकायत पर पुलिस ने भेजा लाइन अस्पताल
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मेडू में एक अधिवक्ता व उसके भाई के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी दबंग अधिवक्ता के भाई के साथ मारपीट कर रहे थे तभी अधिवक्ता ने अपने भाई को बचाने का प्रयास किया तो दबंगों ने लोहे की सरिया से अधिवक्ता से ऊपर हमला कर दिया मारपीट के दौरान अधिवक्ता उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया है।